Top News

दहेज एवं नशामुक्त भारत के लिए छात्राओं ने ली शपथ

दहेज एवं नशामुक्त भारत के लिए छात्राओं ने ली शपथ

करहां (मऊ) : महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के निर्देशों के क्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शमशाबाद स्थित आर.ए.एफ. महिला पीजी कालेज की छात्राओं ने दहेज व नशामुक्त भारत के लिए शपथ ग्रहण की। कालेज के वरिष्ठ प्रवक्ता डाक्टर आर.डी. चौहान ने छात्राओं को शपथ ग्रहण कराई।

इस दौरान प्रबंधक रामाश्रय सिंह ने कहा कि दहेज एवं नशा एक सामाजिक बुराई है। यह कोढ़ में खाज की तरह हमारे समाज को लील रहा है। इसकी वजह से न जाने कितनी जानें प्रतिवर्ष जाती हैं। शिक्षा एवं जागरूकता द्वारा इन बुराईयों से निजात मिल सकती हैं। इसमें महिलाओं को शिक्षित व जागरुक होना बेहद आवश्यक है।

इस अवसर पर नीरज सिंह, शाहिद ज़माल, बद्री सिंह, सृष्टि यादव, छोटेलाल भारती, संजीव सिंह बबलू, मनीष कुमार, ज्या, आसमां सहित कर्मचारीगण एवं सैकड़ों छात्रायें उपस्थित रहीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post