Top News

तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव हेतु अध्यक्ष पद के लिए 4 सहित कुल बिके 19 पर्चे

तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव हेतु अध्यक्ष पद के लिए 4 सहित कुल बिके 19 पर्चे

करहां (मऊ) : तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन मुहम्मदाबाद गोहना के चुनावों हेतु गहमागहमी बढ़ गयी है। गुरुवार को पर्चा खरीदने के आखिरी दिन व समय तक कुल 8 पदों के लिये 19 पर्चे खरीदे गये। सबसे अधिक अध्यक्ष पद के लिये 4 पर्चे खरीदे गये।

एल्डर कमेटी तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 2 और 3 अप्रैल को पर्चा खरीदने का समय निर्धारित था। समय बीतने के बाद अध्यक्ष पद हेतु 4 पर्चों सहित विभिन्न पदों के लिये कुल 19 पर्चे खरीदे गये। इसमें मंत्री पद के लिए 3, उपाध्यक्ष हेतु 2, सहमंत्री के लिये 1, कोषाध्यक्ष के लिये 3, आडिटर के लिये 1, वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिये 4, कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिये 3 पर्चे खरीदे गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post