Top News

अज्ञात कारणों से लगी आग में 8 बिस्वा गेंहूं की फसल जलकर राख

अज्ञात कारणों से लगी आग में 8 बिस्वा गेंहूं की फसल जलकर राख

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना क्षेत्र के चकज़ाफ़री गांव स्थित गेंहूं की फसल में गुरुवार अपराह्न अज्ञात कारणों से आग लग गयी। इसमें दो किसानों की 8 बिस्वा गेंहूं की फसल जलकर राख हो गयी। जुटे ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य करते हुये आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

गांव निवासी डाक्टर चंद्रिका खरवार व नंदू यादव के खेतों में अपराह्न 3 बजे के करीब अज्ञात कारणों से आग लग गयी। खेत के ऊपर से कोई बिजली का तार भी नहीं गुजरा था। इसलिए आग कैसे लगी यह पता नहीं चल सका। ग्रामीणों की तन्मयता से शीघ्र आग पर काबू पा लिया गया जिससे अन्य खेतों में आग पकड़ने से पहले ही बुझा ली गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post