Top News

कंपोजिट विद्यालय क्यामपुर में वार्षिकोत्सव की रही धूम

कंपोजिट विद्यालय क्यामपुर में वार्षिकोत्सव की रही धूम

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय क्यामपुर में बुधवार को शारदा संगोष्ठी, प्रतिभा सम्मान समारोह व वार्षिकोत्सव समारोह की धूम रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्या ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया।

इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, मंगल गीत, मोबाइल के नुकसान पर भावगीत,  स्कूल चलो नृत्य के अलावा स्कूल में नमवा लिखवाल जाके, जीना है तो पापा शराब मत पीना, हम भीमराव के बच्चे हैं, देश रंगीला रंगीला आदि गानों पर बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया।

इस दौरान विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर हौसला आफजाई किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्या ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर अब काफी ऊंचा हो गया है। उन्होंने ग्रामीणों से निवेदन किया कि सभी लोग अपने बच्चों का एडमिशन सरकारी विद्यालयों में ही कराएं ताकि ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि कामयाब होने से ज्यादा जरूरी काबिल होना है। छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए हमेशा बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर  मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलेगी।

इस दौरान मौजूद एसआरजी संजय तिवारी ने भी छात्रों को खूब मेहनत और परिश्रम से पढ़ने तथा बड़ों का आदर सम्मान करने का मंत्र दिया। कहा कि दृढ़ संकल्प से हर कार्य सिद्ध हो जाता है। इसी प्रकार यदि दृढ़ संकल्प के साथ सामुदायिक भावना विकसित की जाय तो सरकारी विद्यालयों में प्रवेश की कमी नहीं आएगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान मंजीत सिंह, प्रधानाध्यापिका सरोज यादव, बासुकीनाथ तिवारी, नसीम अख्तर, हरिमोहन यादव, ओमप्रकाश ओझा, वंशराज प्रसाद, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, प्रतिमा राय, राम सहाय यादव, रश्मि राय, उषा देवी, मीना देवी, रामचंद्र, रामप्रवेश यादव, माधुरी, सुनीता पांडेय, ज्ञानदीप गौतम, जयराम, दीपशिखा यादव, रणधीर आदि सहित अनेक बच्चों के माता-पिता व सैकड़ों छात्र-छात्रायें उपस्थित रहीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post