Top News

वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि एसपी पीएसी ने किया टॉपर्स को पुरस्कृत

वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि एसपी पीएसी ने किया टॉपर्स को पुरस्कृत

●कलायन की प्रस्तुतियों में दिखी उत्कृष्टता की झलक


●बीएसआरके ग्रुप के वार्षिकोत्सव में कलायन के मंच पर दिखा सांस्कृतिक संगम


●प्रबंधक प्रवीण कुमार राय ने गणमान्य अतिथियों को किया सम्मानित


करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के रामनगर ख़ालिसा स्थित बीएसआरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में मंगलवार की रात भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कलायन नामक वार्षिकोत्सव के मंच पर विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्कृष्टता की झलक देखने को मिली। इस बीच प्रबंधक प्रवीण कुमार राय ने मुख्य अतिथि एसपी पीएसी इटावा अनिल सिंह सिसोदिया सहित अनेक गणमान्य अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतीथि ने टॉपर्स विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की प्रतिमा व ब्रह्मर्षि रामकृष्णजी महाराज के चित्र के समक्ष तिलक-चंदन, पूजन-अर्चन, पुष्पार्चन-माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, स्वागत नृत्य, उत्सव नृत्य, राजस्थानी नृत्य केशरिया बालम, शैक्षिक भाषण, किसानों का संघर्षपूर्ण जीवन, पुराने बॉलीवुड गीतों का मिश्रण, द्रौपदी चीरहरण, दानवीर कर्ण, सोशल मीडिया का प्रभाव, गुजराती गरबा, एसिड अटैक, पंजाबी नृत्य, मटका फोड़ नृत्य द्वारा शमाँ बाँध दिया। बैठी रे चिरैया, घर मोरे परदेशिया व नवदुर्गा की अद्भुत प्रस्तुतियों ने देर तक तालियाँ बटोरी।

मुख्य अतिथि स्थानीय भदीड़ गाँव के सम्मानित नागरिक व इटावा के एसपी पीएसी अनिल सिंह सिसोदिया ने भव्य वार्षिकोत्सव में बच्चों व अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के इस कॉलेज के बच्चों की प्रतिभा देख वे दंग हैं। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास हेतु बेहतर पठन-पाठन के अलावा खेल-कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बड़ा योगदान है। यह मंच उनके अंदर छुपी हुई अपार प्रतिभाओं को बाहर निकालती हैं।


विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह ने नकद पुरस्कार सहित इस शैक्षिक समूह के बच्चों को स्वच्छ पीने के पानी के लिए वाटर कूलर व रात्रिकालीन डिजिटल लाइब्रेरी के संचालन में सहयोग के लिए हाईमास्क लाइट लगवाने की घोषणा की।


 अवसर पर विशिष्ट अतिथिगण मुरलीधर यादव, हरिकृष्ण बरनवाल, शीतला प्रसाद पांडेय, डॉक्टर उमेश सरोज, राकेश तिवारी, चंद्रभूषण सिंह, सूरज सिंह, रिंकल राय, गोपाल राय, रामजनम यादव, शेख अब्दुल्लाह, सदाबृक्ष पांडेय, विपिन विश्वकर्मा, अनिल यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथियों को स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सफल मंच संचालन अभय तिवारी व अभिषेक राय ने तो आभार प्रदर्शन प्रबंधक प्रवीण राय ने किया


इस मौके पर प्रधानाचार्य रजनीश राय, शबीब रिज़वी, एटीम सर, रामभजन यादव, रविप्रकाश सिंह, मृत्युंजय, कालेन्द्र राय, गुड्डू यादव, अनीता यादव, धर्मेंद्र सिंह, हिमांशु पांडेय, बुधिराम यादव, अनवार अहमद, सुलेमान, कुँवर अजीत सिंह, उमेश सोनकर, राजेश, दयाशंकर, सुदामा, शाहिद समेत सैकड़ों अभिभावक, क्षेत्रीय नागरिक व सैकड़ों विद्यार्थीगण मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post