Top News

सद्धोपुर में बनेगा अंबेडकर द्वार, भूमिपूजन की तैयारी पूर्ण

सद्धोपुर में बनेगा अंबेडकर द्वार, भूमिपूजन की तैयारी पूर्ण

करहां (मऊ) :;मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत कमालपुर-पहाड़पुर ग्राम पंचायत के आगरी धाम सद्धोपुर के मुख्य मार्ग पर अम्बेडकर द्वारा व स्मारक का निर्माण कार्य शीघ्र शुरु होगा। इसके लिए रविवार को होने वाले भूमिपूजन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। भूमिपूजन कार्य बौद्ध-भिक्षुओं द्वारा पूजन-अर्चन के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व विधायक श्रीराम सोनकर व स्थानीय ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह के कर कमलों द्वारा होगा। यह सारी जानकारी समाजसेवी यशवंत सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि हमारे गांव में कोई स्मारक नहीं था। जबकि हमारा गांव प्रयागरी और गुरादरी के समकालीन एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रहा है। यहां प्राचीन पीपल का पेड़, सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर व आगरी जलाशय इसका साक्षी है। हालांकि कालांतर में इसका उतना नाम नहीं रह पाया, जितना गुरादरी व प्रयागरी प्रसिद्ध हुआ।

वर्तमान ग्राम प्रधान देवंती देवी व समाजसेवी यशवंत सिंह ने यह प्रण लिया है कि अब सभी ग्रामवासियों के सहयोग से आगरी धाम का सुंदरीकरण सहित गांव के मुख्य मार्ग पर अम्बेडकर द्वार का निर्माण कराया जायेगा। इसके लिए शनिवार को सफाईकर्मियों ने भूमिपूजन स्थल की साफ-सफाई की।

यशवंत सिंह ने बताया कि रविवार को होने वाले भूमिपूजन में श्रीराम सोनकर व रानू सिंह के अतिरिक्त भाजपा जिला प्रतिनिधि स्वर्ण प्रताप सिंह सोनू, समीपवर्ती ग्राम प्रधान बसंत कुमार सिंह, प्रमोद यादव, वीरेंद्र राजभर, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समिति के अध्यक्ष विकेश कुमार, बीडीसी सदस्य हरि  श्याम राम, उमेशचंद्र गौतम, संजीव राम, धर्मराज, विकानू राम, कंचन सिंह, कैलाश चौहान समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post