तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के नये पदाधिकारियों ने ग्रहण की शपथ
करहां (मऊ) : मुहमदाबाद गोहना तहसील परिसर में शनिवार को तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नव निर्वाचित अध्यक्ष फिरोज अहमद सिद्दीकी, उपाध्यक्ष धम्म विरियो, मंत्री उमाशंकर यादव, उप मंत्री सैयद अली इमदाद जैदी, कोषाध्यक्ष अरसे आलम, आडिटर आफताब अहमद को बारी-बारी से शपथ दिलाई गयी। इसके अतिरिक्त नव निर्वाचित वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर विजय कुमार, संजय शर्मा, सभ्य पाल, मुनौव्वर एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर मुन्ना कुमार, गुलाबचंद एवं राजेश को भी शपथ दिलाई गयी।
इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद राजीव राय एवं विशिष्ट अतिथि विधायक राजेंद्र कुमार ने अधिवक्ताओं को शुद्ध पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था किये जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, जिला बार के अध्यक्ष प्रमोद पालीवाल, मंत्री रितेश श्रीवास्तव, अतुल राय, महेंद्र राय, अरविन्द तिवारी, पारसनाथ पादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। नव निर्वाचित अध्यक्ष फिरोज अहमद सिद्दीकी एवं मंत्री उमाशंकर यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुये बार के उत्तरदायित्वों के सफल निर्वहन का भरोसा दिलाया।




Post a Comment