Top News

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की संगठनात्मक बैठक में महाराणा प्रताप जयंती में शामिल होने की की गई अपील

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की संगठनात्मक बैठक में महाराणा प्रताप जयंती में शामिल होने की की गई अपील

करहां (मऊ) : बड़रांव ब्लाक के भोपौरा स्थित भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह शैलू के आवास पर रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। साथ ही 09 मई को जिला मुख्यालय पर मनाई जाने वाली महाराणा प्रताप की जयंती में अधिक से अधिक लोंगो के पहुंचने की अपील की गई।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में समाज को एकजुट रहना है तथा संगठन की शक्ति को मजबूत करना है। कलियुग में संगठन में ही शक्ति निहित हैं। कुछ अवसरवादी लोग जानबूझकर हमारे समाज के महापुरुषों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए एकजुटता व मजबूत संगठन शक्ति की आवश्यकता है।

जनपद मुख्यालय के भींटी स्थित रामस्वरूप भारती इंटर कालेज में 09 मई को दोपहर 01 बजे से महाराणा प्रताप जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। ओमप्रकाश सिंह ने बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या बल में पहुंचकर जयंती कार्यक्रम को सफल बनायें।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह, उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, महामंत्री शैलेंद्र सिंह शैलू,  ब्लाक मुहम्मदाबाद गोहना के संयोजक गोपाल सिंह, अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह, अनिरुद्ध  सिंह, अरविंद सिंह, मनीष सिंह, अभय सिंह, चंदन सिंह, चंद्रशेखर सिंह, सुरेंद्र सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह आदि उपास्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post