Top News

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण की पद व गोपनीयता की शपथ

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण की पद व गोपनीयता की शपथ

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को तहसील परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोसी सांसद राजीव राय  विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र कुमार मौजूद रहे। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने अध्यक्ष, मंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने बार और बेंच के बीच सामंजस स्थापित करते हुए वादकारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि राजीव राय ने अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई के लिए हमेशा आगे रहने का वादा किया।

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के नव नवनिर्वाचित अध्यक्ष फिरोज अहमद सिद्दीकी, मंत्री उमाशंकर यादव, उपाध्यक्ष धम्म वीरियो,  उप मंत्री सैय्यद अली इमदाद जैदी, कोषाध्यक्ष अरसे आलम और ऑडिटर आफताब अहमद को एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु निर्वाचित सदस्य विजय कुमार, संजय शर्मा, सभ्य पाल, मुनव्वर अहमद, मुन्ना कुमार, गुलाबचंद और राजेश सोनकर ने भी शपथ ग्रहण किया।

अध्यक्ष फिरोज अहमद सिद्दीकी ने कहा कि वह बार और बेंच के बीच सामंजस स्थापित करते हुए मुकदमों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद राजीव राय ने कहा कि बार और बेंच का सामंजस्य देश की बड़ी समस्याओं को सुलझाने में मददगार साबित होता है। अधिवक्ताओं की मांग पर राजीव राय और क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र कुमार ने  तहसील परिसर में शौचालय और शुद्ध पेयजल के लिए वाटर कूलर लगाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, जिला बार अध्यक्ष प्रमोद पालीवाल, मंत्री रितेश श्रीवास्तव, अतुल राय, निवर्तमान अध्यक्ष अली अकरम, मंत्री गुलाबचंद, अरविंद तिवारी, पारसनाथ यादव ने उद्बोधन किया। अध्यक्ष फिरोज अहमद सिद्दीकी और मंत्री उमाशंकर यादव ने सभी का आभार जताया। मंच का सफल संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र राय ने किया।

इस अवसर पर रामप्रकाश यादव, अम्मान अहमद, अशीत कुमार पाठक, संतोष श्रीवास्तव, विनोद सिंह, सुधीर लाल श्रीवास्तव, छोटेलाल शर्मा, विनय श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, प्रभाकर राय, रामाश्रय खरवार,  संजय तिवारी, पंचरतन सक्सेना, अनुराग श्रीवास्तव, इनाम खां, पवन कुमार श्रीवास्तव, खुर्शीद अहमद आदि अनेक अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post