Top News

जिला टापर को स्कूल देगा 31 हजार की पुरस्कार राशि : हरिकृष्ण बरनवाल

जिला टापर को स्कूल देगा 31 हजार की पुरस्कार राशि : हरिकृष्ण बरनवाल

◆20 हजार श्री भुवनेश्वर प्रसाद छात्रवृत्ति व 11 हजार का दिया जायेगा नकद पुरस्कार

◆आर्यन राय सहित उनके माता-पिता का स्कूल प्रशासन ने किया सम्मान

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे से लगे कालिंदीपुरम सुरहुरपुर स्थित सेक्रेड हर्ट स्कूल में शनिवार को सीबीएसई बोर्ड में हाईस्कूल जिला टापर आर्यन राय सहित उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधक हरिकृष्ण बरनवाल व प्रधानाचार्या डाक्टर किरण कृष्ण बरनवाल ने उन्हें फूल-माला पहनाकर मिठाई खिलाते हुये बधाई दी। साथ ही जिला टाप करने पर उन्हें 20 हजार की श्री भुवनेश्वर प्रसाद छात्रवृत्ति सहित 11 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की। यह प्रोत्साहन राशि उन्हें एक बड़े समारोह में प्रदान की जायेगी।

बता दें कि आर्यन राय को हाईस्कूल में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुये हैं और वे जिले में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल व अपने माता-पिता अनीता राय व सुनील राय का नाम रौशन किये हैं। प्रबंधक हरिकृष्ण बरनवाल ने बताया कि पहली बार  मुहम्मदाबाद गोहना तहसील से किसी विद्यार्थी ने जिला टाप किया है। बताया कि हाईस्कूल में सभी मुख्य विषयों के अंकों को जोड़कर टापर का निर्धारण किया जाता है। इसमें आर्यन को कुल 489 अंक प्राप्त हुआ है।

जिला टापर आर्यन राय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता का मार्गदर्शन, स्कूल के शिक्षकों का अध्यापन व कुशल प्रशासक डाक्टर किरण कृष्ण बरनवाल को दिया है। वह आगे चलकर साफ्टवेयर इंजीनियर बन देश की सेवा करना चाहते हैं। प्रधानाचार्य डाक्टर किरण कृष्ण बरनवाल ने बताया कि सेक्रेड हर्ट स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सदैव ध्यान रखता है। पिछले कई वर्षों से कालेज से इंटर पास छात्र देश के विभिन्न चिकित्सा, आईटी क्षेत्र व सीडीएस में सफलता प्राप्त किये हैं। इसका श्रेय हमारे कुशल अध्यापकों को जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post