Top News

मंदिर से सटे जाम नाले की हुई सफाई, ग्रामीणों ने जताया संतोष

मंदिर से सटे जाम नाले की हुई सफाई, ग्रामीणों ने जताया संतोष

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना के आखिरी गांव तिलसवां स्थित दुर्गा मंदिर से सटे जाम नाले की खबर अजीत एक्सप्रेस व जागरण में प्रकाशित होने का शीघ्र असर हुआ है। गुरुवार को खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर सचिव व ग्राम प्रधान ने जेसीबी लगवाकर जाम नाला साफ करवाया। मंदिर परिसर के किनारे जाम नाले से उत्पन्न गंदगी व प्रदूषण से निजात मिलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

ग्रामीणों की मांग पर 28 व 29 अप्रैल सोमवार व मंगलवार को अजीत एक्सप्रेस व दैनिक जागरण में खबर छपी थी। इसका संज्ञान लेते हुये बीडीओ डाक्टर चंद्रशेखर कुशवाहा व एडीओ पंचायत आदित्य सिंह ने सचिव अमरजीत यादव को सफाई हेतु निर्देशित किया। गुरुवार को ग्राम प्रधान गीता देवी ने जेसीबी लगवाकर जाम नाले व उगी घांसों को साफ करवाया।

ग्रामीण विजय प्रताप सिंह चुन्नू, माधव सरोज, यशवंत सिंह, अंतिम सिंह, गुपेश गोंड़, पिंटू गोंड़, देवनाथ पासवान, विलास पासवान, सरखू राम, सतीश कुमार, प्रवीण सिंह सोनू आदि ने मंदिर के किनारे जमा गंदगी को साफ करने पर संतोष व्यक्त किया है। कहा कि गांव के धार्मिक स्थल की पवित्रता व स्वच्छता का हमेशा ध्यान रखा जाना जनहित में आवश्यक है।

Post a Comment

Previous Post Next Post