सप्त दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिये निकली भव्य कलश यात्रा

◆शमशाबाद के नवनिर्मित शिव मंदिर पर होगी प्राण-प्रतिष्ठा
◆गुरादरी के पाताल गंगा सरोवर पर वरुण पूजन कर भरे गये कलश

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के शमशाबाद गांव स्थित एक नये शिव मंदिर में शिवजी के विग्रह की स्थापना हेतु सप्तदिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसके निमित्त गुरुवार को एक भव्य कलश यात्रा यज्ञ स्थल से क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा घनश्याम दास मठ गुरादरी धाम के पाताल गंगा सरोवर पहुचीं। यहां वैदिक ब्राह्मणों द्वारा वरुण पूजन उपरांत जल लेकर पहंची 108 कन्याओं द्वारा यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर कलश स्थापित किये गये।
पीत वस्त्र धारण की हुई माताएं-बहने गाजे-बाजे, ध्वज-पताके, घरी-घंट सहित जयघोष व मंगल गीत गाती हुई मठ पर पहुंची। यज्ञाचार्य पंडित कपिलदेव शर्मा ने सहयोगियों संग मिलकर मठ गुरादरी के पवित्र गंगा सरोवर के तट पर मुख्य यजमान नारायण दास सहित सभी कन्याओं का वरुण पूजन करवाकर जल भरवाया। सबने बाबा घनश्याम साहब के जयकारे सहित समाधि का दर्शन-पूजन व सरोवर की परिक्रमा करते हुये यज्ञ स्थल को रवाना हुये।
आयोजन कर्ता नारायण दास ने बताया कि यह पूरा धार्मिक कार्यक्रम ग्राम-क्षेत्र वासियों के सहयोग व शेरपुर कुटी के पूज्य महंत रामकृष्ण दासजी महाराज के पावन सानिध्य में सम्पन्न होगा। नित्य सायंकाल 06 से 09 बजे तक मानस प्रवक्ता भूपेंद्र दासजी महाराज द्वारा रामकथा सुनाई जायेगी। यज्ञ के अंतिम दिन शिवजी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा, हवन-पूर्णाहुति व भव्य भंडारे का आयोजन होगा।
कलश यात्रा में दिनेश सरोज, रामनरायन गुप्ता, गीता देवी, कमलेश कुमार, गुड्डी देवी, पप्पू ज़्ज़ज़्ज़सरोज, रिंकू देवी, संकेत गुप्ता, रमेश सरोज, सुजीत, लालबिहारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु स्त्री-पुरुष, युवक-युवतियां तेज धूप में श्रद्धापूर्वक नंगे पांव चल रही थीं
Post a Comment