डीजे मशीन की चोरी करने वाले अभियुक्तगण गिरफ्तार
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस को उस समय एक अहम सफलता हाथ लगी जब 24 मई की देर शाम माहपुर में एक घर से चोरी हुई डीजे मशीन के साथ दो अभियुक्त व एक किशोर पुलिस के हत्थे चढ़ गये। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर उन्हें सोफीगंज से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान कर दिया गया।
कोतवाल रविंद्र नाथ राय के अनुसार बुधवार सायं उप निरीक्षक सरफराज खान मय हमराही कर्मचारी गण को मुखबिर से मिली सूचना पर सोफी गंज आरसीसी मार्ग के पास से ग्राम माहपुर मे 03 डीजे मशीन की चोरी करने वाले 02 अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को मय डीजे मशीन के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेंजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम संदीप चौहान पुत्र राम प्रवेश चौहान व विशाल चौहान पुत्र पूर्णमासी चौहान निवासी माहपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना बताया। न्यायालय के निर्देश के अनुसार बाल अपचारी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरिक्षक सरफराज खान सहित हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार पांडेय, कांस्टेबल रवि पाल, राजेश पटेल व राम किशोर आदि थे।

Post a Comment