Top News

स्कूल टॉपर बनी ज़हीन फातमा, मिल रही मुबारकबाद

स्कूल टॉपर बनी ज़हीन फातमा, मिल रही मुबारकबाद

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के हैवेन गार्डेन पब्लिक स्कूल की छात्रा व करहां क्षेत्र के माहपुर गांव निवासिनी ज़हीन फातमा ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा में स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस कामयाबी पर स्कूल सहित क्षेत्रीय लोग मुबारकबाद पेश कर उनकी हौसलाफजाई कर रहे हैं।

माहपुर के पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद असलम ज़माल उर्फ प्रिंस खान व ज़ैनब खां की बिटिया ज़हीन फातमा ने कुल करीब 87 प्रतिशत अंक हासिल किया है। विद्यालय द्वारा अन्य शीर्ष बच्चों सहित उनका माला-फूल व मिठाई खिलाकर खैरमकदम किया गया।

बिटिया की कामयाबी पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविभूषण प्रताप सिंह व आशीष चौधरी, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य रामदरश यादव व रवि पासी, ग्राम प्रधान जगदीश चौहान, डॉक्टर सोएब अहमद, अधिवक्ता छोटेलाल विश्वकर्मा, अरुण सिंह, विष्णुकांत श्रीवास्तव, मोहम्मद अशफ़ाक अहमद, सद्दाम खां आदि ने बधाई देते हुए बिटिया के उज़्ज़वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post