तरबूज़ खाओ प्रतियोगिता के साथ शुरु हुआ समर कैम्प
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के माहपुर कम्पोजिट विद्यालय में शुक्रवार को तरबूज खाओं प्रतियोगिता के साथ चार दिवसीय समर कैम्प का शुभारंभ हुआ। इसमें उन्हें गर्मी से बचने और गर्मी में रहने के तरीके बताये गये तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनके अंदर कौशल विकास को बढ़ावा दिया गया।
विभिन्न नवाचारों के माध्यम से जिले में एक अग्रणी नवाचारी विद्यालय के रुप में इस विद्यालय ने अपनी पहचान बनाई है। इसी तरह के नवाचार के अंतर्गत यहां चार दिन का समर कैम्प लगाया गया है। इसके द्वार बच्चों में आत्मविश्वास, स्वतंत्रता, सामाजिक कौशल, नैतिक जिम्मेदारी, नेतृत्व कौशल, व शारिरिक फिटनेस के गुर बताये गये।
प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी ने कहा कि समर कैंप एक मजेदार शैक्षिक अनुभव है जो कि बच्चों के समग्र विकास में मददगार होता है। बच्चे अपने अंदर छुपी प्रतिभा दिखाने के लिए समर कैंप के विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करते हैं। समर कैंप के प्रथम दिन बच्चों को कई वैज्ञानिक गतिविधियों से अवगत कराया गया। कहानी सुनना, क्विज़ प्रतियोगिता, रोल प्ले करके बच्चों ने अपने कौशल में विकास किया।
समर कैंप के प्रथम दिन बच्चों में तरबूज़ खाओं प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। बच्चे तरबूज़ खाकर बहुत खुश दिखाई दिए। इस मौके पर राजीव मौर्य, प्रियंका राय, अभिषेक सरोज, नीलम दूबे, रामा राम, नीलिमा यादव, गौतम विश्वकर्मा समेत सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।


Post a Comment