वलीदपुर नगर पंचायत के चहुंमुखी विकास हेतु मुख्यमंत्री से मिली नगर अध्यक्ष
करहां (मऊ) : वलीदपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष सावित्री गुप्ता ने नगर पंचायत के चहुमुखी विकास के लिए अपने पुत्र सौरव गुप्ता के साथ गुरुवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंट की एवं नगर पंचायत में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही नवसृजित नगर पंचायत वलीदपुर के चहुमुखी विकास हेतु विभिन्न विकास कार्यों की मांग की।
नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री गुप्ता ने बताता की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात बेहद सुखद व सकारात्मक रही। मुख्यमंत्री ने वलीदपुर नगर पंचायत में हुये विकास कार्यों को ध्यान से सुना। उन्हें बताया गया कि नया नगर पंचायत होने के कारण यहां के आधारभूत ढांचे में आमूल-चूल परिवर्तन करना है। इसलिए बड़े बजट व बड़ी कार्ययोजनाओं की आवश्यकता है। जिससे कि बुनकर बाहुल्य वलीदपुर नगर पंचायत अन्य नगर पंचायतों जैसी सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण हो सके। सावित्री गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरसंभव उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि सबके साथ सबके विकास की मूल भावना के साथ वलीदपुर नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने का प्रयास कीजिये। बजट व कार्ययोजनाओं की कमीं नहीं आने दी जायेगी।


Post a Comment