मानव सेवा सर्वोच्च धर्म : संयुक्त सचिव वेदप्रकाश राय
करहां (मऊ) : नर्सिंग सेवा के माध्यम से नर्सिंग मां-बहनों द्वारा लोगों को नया जीवन देने का कार्य किया जाता है। नर्सों की सेवाओं और उनके अमूल्य सहयोग और सेवा के लिए हम सबको कृतज्ञ होना चाहिये। मैं चौबीस घंटे सेवा में लगी सभी नर्सिंग मां बहनों को विश्व नर्सिंग दिवस की आत्मिक बधाई देता हूं। उनके जीवन के लिए मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और कर्तव्य है।
उक्त उद्गार सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे से लगे सदरपुर गालिबपुर स्थित किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित विश्व नर्सिंग दिवस पर सोमवार बेसिक शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव वेदप्रकाश राय ने व्यक्त किये। वे इस अवसर पर नर्सिंग व स्कूल के छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य के लिए समर्पित होकर मेहनत और प्रयास करने वाला व्यक्ति कभी असफल नहीं होता। बोला कि समाज सेवा में शिक्षा और चिकित्सा का अमूल्य योगदान है। किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर प्रवीण मद्धेशिया शिक्षा और चिकित्सा दोनों के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे हैं। एक तरफ जहां चिकित्सा के माध्यम से वे लोगों को नया जीवन दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। डॉ. प्रवीण मद्धेशिया ने मातृ दिवस व नर्सिंग दिवस की सभी को बधाई देते हुए सभी का आभार जताया।
इस दौरान नर्सिंग छात्राओं ने आकस्मिक परिस्थितियों में दी जाने वाली सीपीआर क्रिया के माध्यम से जीवन बचाने की कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण मद्धेशिया ने मुख्य अतीथि वेदप्रकाश राय को अंगवस्त्र, बुके व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।
बच्चों ने स्वागत गान सहित विभिन्न संदेशपरक व मनोहारी प्रस्तुतियों से शमाँ बांध दिया। इस मौके पर भूपेंद्र शर्मा, अवधेश मद्धेशिया, रंजीत पांडेय, अजीत राय, सौरभ यादव, सुमित राय, विवेक यादव, धनंजय त्रिपाठी, कुश कुमार सिंह, अंजली उपाध्याय, पुष्पांजली, ज्योति खन्ना सहित सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शाहिद इकबाल व शबाहत खातून ने किया।


Post a Comment