जन चौपाल में प्रभारी मंत्री ने जनता से किया सीधा संवाद
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के सुरहुरपुर गांव स्थित परिषदीय विद्यालय के प्रांगण में जिले के प्रभारी मंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने चौपाल लगाई। ग्रामीणों व जनपद व तहसील के आला अधिकारियों के बीच उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही जनता से इन योजनाओं के अनुपालन की जानकारी हेतु सीधा संवाद किया और अधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश दिया।
जन चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल गिरीशचंद्र यादव प्रभारी मंत्री मऊ एवं प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। सभी गरीब परिवार को राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, विकलांग, विधवा व वृद्धा पेंशन योजना, स्वास्थ्य सेवाओं, बाल पुष्टाहार, आयुष्मान कार्ड आदि दर्जनों योजनाओं के बारे में उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच बारी-बारी से परिचर्चा की। साथ ही हर योजनाओं के अनुपालन के बारे में ग्रामीणों से पूछा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, मऊ भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर उमेश सरोज, ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह, मंडल अध्यक्ष द्वय भूपेंद्र सिंह व जनार्दन शर्मा, जिला प्रतिनिधि रामसरन चौहान, महामंत्री अंकित सरोज, रितिक सिंह, चंद्रकांत तिवारी, डीएम मऊ प्रवीण कुमार मिश्र, सीडीओ प्रशांत नागर, एसपी इलामारन, डीपीओ अजीत सिंह, एसडीएम अभिषेक गोस्वामी, नायब तहसीलदार गौरव शाह, बीडीओ डॉक्टर चंद्रशेखर कुशवाहा, एडीओ पंचायत आदित्य सिंह, ग्रामप्रधान इसरावती देवी, सुरजीत राय आदि मौजूद रहे।


Post a Comment