Top News

कटे पेड़ की जड़ से टकराकर बाइक सवार घायल

कटे पेड़ की जड़ से टकराकर बाइक सवार घायल

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थानांतर्गत कमालपुर पहाड़पुर गांव में करहां-जहानागंज मार्ग के किनारे काट कर छोड़े गये पेड़ की जड़ से टकराकर एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। साथ ही बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी। घायल का स्थानीय बाजार के एक निजी चिकित्सालय में इलाज कराया गया।

रानीपुर थाने का पलिया गांव निवासी करीब 25 वर्षीय छविलाल राजभर जहानागंज बाजार स्थित अपनी रिश्तेदारी से वापस आ रहा था। सोमवार देर शाम कमालपुर पहाड़पुर गांव में सड़क किनारे काट कर छोड़े गये विशाल पीपल के पेड़ की जड़ से उसकी बाइक टकरा गई। तेज टक्कर से बाइक व उस पर सवार युवक दोनों सड़क पर गिर गये। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायल को करहां स्थित एक निजी अस्पताल भेजवाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post