स्पार्किंग की चिंगारी से लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू
करहां (मऊ) : क्षेत्र के मालव गांव अंतर्गत करहां-जहानागंज मार्ग के किनारे मंगलवार अपराह्न 2 बजे ट्रांसफार्मर से जुड़े तार में स्पार्किंग से निकली चिंगारी से नीचे झाड़ियों में आग लग गयी। तेज धूप में शीघ्र ही आग ने आसपास के उपलों व कंपोष्ट के घूरों को अपने चपेट में ले लिया। धुंआ उठता देख मालव चट्टी व आसपास के लोग दौड़े व बाल्टी आदि से पानी लाकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की मेहनत से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।


Post a Comment