Top News

कौशल विकास हेतु चार दिवसीय समर कैंप शुरु

कौशल विकास हेतु चार दिवसीय समर कैंप शुरु

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में बच्चों में कौशल विकास हेतु शुक्रवार से चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन शुरु हुआ। पहले दिन कौशल विकास, अनेक प्रतियोगिता सहित गर्मी से बचने के उपाय बताये गये। साथ ही तरबूज खावो प्रतियोगिता का बच्चों ने खूब आनंद लिया।

बच्चों में आत्मविश्वास, स्वतंत्रता, सामाजिक कौशल, नैतिक जिम्मेदारी, नेतृत्व कौशल व शारिरिक फिटनेस की भावना मजबूत करने के लिये प्रशिक्षित किया गया। समर कैंप के पहले दिन बच्चों को कई वैज्ञानिक गतिविधियों से अवगत कराया गया। कहानी, क्विज़ प्रतियोगिता, अभिनय कला के द्वारा बच्चों ने अपने कौशल का विकास किया। इस बीच छात्र-छात्राओं में तरबूज़ खाओं प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। साथ ही उन्हें गर्मी में किये और न किये जाने वाले कार्यों से अवगत कराया गया।

प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी ने जहां बाल संवाद स्थापित कर बच्चों को समर कैंप के मूल उद्देश्यों से परिचित कराया, वहीं शिक्षक-शिक्षिकाएं राजीव मौर्य, रामा राम, नीलम दूबे, अभिषेक सरोज, प्रियंका राय, गौतम विश्वकर्मा, नीलिमा यादव आदि ने समर कैंप में बच्चों के नवाचार द्वारा उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post