Top News

वलीदपुर नगर पंचायत के चहुमुखी विकास हेतु पुत्र संग मुख्यमंत्री से मिली चेयरमैन

वलीदपुर नगर पंचायत के चहुमुखी विकास हेतु पुत्र संग मुख्यमंत्री से मिली चेयरमैन

करहां (मऊ) : वलीदपुर नगर पंचायत की महिला चेयरमैन सावित्री गुप्ता ने अपने बड़े पुत्र सौरभ गुप्ता के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर गुरुवार की शाम मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को रामलला की कांस्य प्रतिमा भेंट की एवं अपने नगर पंचायत के विकास कार्यों की रूपरेखा बताई। साथ ही नगर पंचायत वलीदपुर के चहुमुखी विकास हेतु बड़ी कार्ययोजना व बड़े बजट की मांग की।

चेयरमैन सावित्री गुप्ता ने बताया कि हमारी नगर पंचायत नवसृजित है। इसलिये यहां विकास कार्यों की ज्यादा जरूरत है। क्योंकि ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनने पर अनेक आमूल-चूल परिवर्तन करके क्षेत्र का एक नया आधारभूत ढांचा तैयार करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने हमारी बातों को गौर से सुना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

चेयरमैन पुत्र सौरभ गुप्ता ने बताया कि योगी आदित्यनाथ को हम लोंगो ने नगर पंचायत में हुए अबतक के विकास कार्यों से परिचित कराया। कम समय में ढेर सारे कार्य कारायें गये हैं, जबकि अनेक बड़े कार्यों की मांग के लिए हमने उनसे प्रार्थना की है। हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद व सहयोग से नगर पंचायत वलीदपुर जनपद की अग्रणी नगर पंचायत बनेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post