Top News

राजमाता ने दी समाज को नई दिशा : सूरज प्रकाश श्रीवास्तव

राजमाता ने दी समाज को नई दिशा :  सूरज प्रकाश श्रीवास्तव

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के सुरहुरपुर स्थित भाजपा के  कैंप कार्यालय के समीप सोमवार को महान समाज सुधारिका व आदर्श शासन की प्रतीक रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने राजमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन विरल विभूतियों में शुमार हैं जिन्होंने नारी शक्ति, न्याय और धर्म के समन्वय से समाज को नई दिशा दी। वे समाज सुधार व नारी सशक्तिकरण की प्रखर हस्ताक्षर थीं।

बताया कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी एक आदर्श राज्य की स्थापना कर यह सिद्ध कर दिया कि सेवा, त्याग और निष्ठा ने शासन को भी लोककल्याण का माध्यम बनाया जा सकता है। आज देश को रानी अहिल्याबाई जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने धर्म, समाज, प्रशासन, निर्माण आदि हर क्षेत्र में कार्य कर आदर्श स्थापित किया। उनकी सोच आज भी समाज के उत्थान के लिए अनुकरणीय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने की। वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर उमेश सरोज, कार्यक्रम की आयोजक भाजपा नेत्री पूनम सरोज, कार्यक्रम के संयोजक करहां मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने फूल-माला व प्रतीक चिन्ह अर्पित कर मुख्य अतिथि सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का स्वागत किया। संगोष्ठी का कुशल मंच संचालन युवा मोर्चा के करहां के मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी ने किया।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह, जिला प्रतिनिधि रामसरन चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना, खुरहट व रानीपुर मंडल अध्यक्ष अर्पित उपाध्याय व पंकज सिंह, पूर्व प्रधान सुरजीत राय, मंडल महामंत्री अंकित सरोज व रितिक सिंह, उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, आशीष चौधरी, अभिमन्यु दूबे, वीरेंद्र राजभर सहित सैकड़ों कनिष्ठ व वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post