Top News

यश कुमार ने दिलाया क्षेत्र को रोविंग में स्वर्ण पदक का यश

यश कुमार ने दिलाया क्षेत्र को रोविंग में स्वर्ण पदक का यश

◆केरल के अलप्पुझा में जीता एकल व टीम प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण पदक

◆यश कुमार यादव को बचपन से है रोविंग का शौक, मिल रही बधाईयां

करहां (मऊ) : अभी हाल ही में जिस प्रकार बिहार के 14 वर्षीय किशोर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में राजस्थान रायल्स की तरफ से खेलते हुये 35 गेंद में रिकार्ड शतक बनाकर तहलका मचाया है। ठीक उसी प्रकार करहां परिक्षेत्र के चकौधी (सुहवल) निवासी 14 वर्षीय यश कुमार यादव ने नेशनल रोविंग प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में एकल व टीम गेम में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुये 04 स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र, माता-पिता व प्रदेश का नाम रौशन किया है। कम उम्र में इस विशेष उपलब्धि पर लोग उसे बधाई संदेश प्रेषित कर रहे हैं।

यश कुमार यादव के पिता विजय कुमार यादव जहां भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं, वहीं माता सीमा यादव शिक्षक के रुप में सेवाएं दे रही हैं। यश का लगाव बचपन से ही रोविंग अर्थात एक विशेष प्रकार की नौकायन प्रतियोगिता में है। वह हरियाणा में रहकर इसका प्रशिक्षण व शिक्षा ग्रहण कर रहा है।

सईं केंद्र द्वारा केरल प्रांत के अलप्पुझा में 25 से 29 अप्रैल के बीच आयोजित इंडोर नेशनल रोविंग चैंपियनशिप में यश कुमार यादव ने एकल सब जूनियर प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक हासिल किया। साथ ही टीम गेम में भी अपनी क्षमता दिखाते हुये उसने 03 स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाने में सहयोग किया।

उसकी सफलता पर क्षेत्र के प्रमोद यादव, वीरू सिंह, रणधीर यादव, जमालुद्दीन अहमद, डाक्टर प्रताप गौतम, चंद्रशेखर यादव, डाक्टर एलबी चौहान, मयंक सिंह, काजूलाल चौहान, रामजीत राम आदि ने बधाई दी है। कहा कि जब यश छोटी सी उम्र में इतनी उपलब्धि हासिल कर रहा है तो निश्चित ही बड़ा होकर पूरे देश का नाम रौशन करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post