निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 127 मरीजों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के कोलौरा गांव में शुक्रवार को आर.ए.एफ. मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद चिकित्सकों द्वारा स्त्री-पुरुष, वृद्ध-बालक सहित कुल 127 रोगियों का फ्री स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया एवं समुचित दवा भी प्रदान की गई।
बता दें कि मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के टाउन इंटर कालेज के सामने स्थित आर.ए.एफ. मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल द्वारा समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता है। शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से देर शाम 07 बजे तक कोलौरा में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर नलिनी सिंह व डाक्टर शगुफ़ा, सहारा हास्पिटल के पूर्व चिकित्सक डाक्टर अभिनव पाल सहित डाक्टर पंकज सिंह ने सर्दी, खांसी, वायरल बुखार, टायफाइड, मलेरिया, दमा, जोड़ दर्द, बीपी, शुगर, साइटिका, पाचन, बांझपन, सरदर्द, ब्लीडिंग, अनियमित माहवारी, साइनस, एनीमिया आदि विभिन्न रोगों के 127 मरीजों का फ्री जांचकर परामर्श दिया गया एवं आवश्यकतानुसार दवा दी।



Post a Comment