पुलिस व साइबर टीम ने गुम हुई 18 हजार की मोबाइल की बरामद
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना पुलिस एवं साइबर टीम ने चिरैयाकोट थाना क्षेत्र की छपरा गांव निवासिनी अमृता कुमारी पुत्री सुरेश राम की गुम हुई 18 हजार की मोबाइल बरामद कर वापस की है। मोबाइल प्राप्त कर अमृता ने पुलिस व साइबर टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।
सीसीटीएनएस व साईबर पोर्टल पर प्राप्त गुमशुदा मोबाइल के प्रार्थना पत्र पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में नियुक्त सीसीटीएनएस कर्मचारी गण कंप्यूटर आपरेटर संजय गुप्ता, आरक्षी दयानाथ मौर्य व लवकुश द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुई विवो की 18 हजार रुपये की मोबाइल को बरामद कर आवेदिका को सुपुर्द किया गया।

Post a Comment