Top News

ग्रीष्मावकाश के बाद नवागत शिक्षक सहित बच्चों का किया गया भव्य स्वागत

ग्रीष्मावकाश के बाद नवागत शिक्षक सहित बच्चों का किया गया भव्य स्वागत

करहां (मऊ) मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय माहपुर में ग्रीष्मावकाश के बाद मंगलवार एक जुलाई को विद्यालय खुला। विद्यालय खुलने पर नवागत शिक्षक व बच्चों का तिलक-चन्दन व माला पहनाकर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया।

बता दें कि अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के फलस्वरूप विद्यालय की महिला अध्यापक प्रियंका राय का स्थानांतरण गाजीपुर जिले में हो गया। इनके स्थान पर हेमन्त कुमार पांडेय की विद्यालय में नियुक्ति हुई है। ग्रीष्मावकाश के बाद सभी स्टाफ़ द्वारा नवागत शिक्षक हेमन्त कुमार पांडेय व बच्चों का भव्य स्वागत किया गया। नवागत शिक्षक द्वारा सभी बच्चों को मिठाई भी खिलाया गया।


इस मौके पर प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर मौर्य, सहायक अध्यापक राजीव मौर्य, अभिषेक सरोज, नीलिमा यादव, नीलम दूबे, गौतम विश्वकर्मा सहित दर्जनों बच्चे मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post