लाठी-डंडे से लैस लोंगो ने किया हमला, बची जान, दी तहरीर
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के बरामदपुर पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार की सुबह पब्लिक बालिका इंटर कालेज की शिक्षिका के पति मुहम्मद जाहिद अन्सारी को बरामदपुर क्रासिंग के पास तीन बाइक सवार नौ लोंगो में लाठी-डंडे से रोककर जानलेवा हमला किया। किसी तरह उन्होंने जान बचाकर बाइक से भागे और शोर मचाया। इसके बाद उक्त हमलावर भागे। पीड़ित अज्ञात लोंगो के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
दी गयी तहरीर ने जाहिद अंसारी ने बताया कि सोमवार सुबह 8:45 बजे सुबह वह अपनी पत्नी नूर अफशॉ जो पब्लिक बालिका इण्टर कालेज, बरामदपुर मे सहायक अध्यापक है, को विद्यालय छोडने गया था कि वापसी में पश्चिमी रेलवे कासिंग के पास तीन मोटर साईकिल से 9 लोग थे, जिसमे से तीन लोग अपना चेहरा ढके हुए थे उन्होने मुझे लाठी-डण्डे के साथ रोकने का प्रयास किया। परन्तु पूर्व घटना के आभास के कारण मैं नही रुका तो उन्होने मेरे उपर लाठी से हमला कर दिया परन्तु मुझे चोट नहीं आई मैं किसी तरह अपनी बाइक की तेज रफ्तार से सब्जी मण्डी मे भागा और शोर मचाया तो लोग आ गये जिससे मेरी जान बच पाई।
उन्होंने दी गयी तहरीर में अवगत कराया कि पूर्व मे भी दिनांक 10.01.2025 को मेरी पत्नी पर उक्त जगह ही कुछ अज्ञात लोगो ने हमला किया था जिसमे सिर्फ कार के शीशे को नुकसान हुआ था और बाद में दिनांक 13.01.2025 को समय 01:30 बजे मो० न0 7800452419 से मेरी पत्नी के मो० न0 9889149182 व मेरे मो० न0 7524999919 पर धमकी आई कि उस दिन तो बच गये अब नहीं बचोगो अब तुमको और तुमारे पूरे परिवार को जान से मार देंगे जिसकी सूचना थाने पर दिनांक 13.01.2025 को दिया गया था जिसमे पुलिस द्वारा कुछ जांच पड़ताल की गयी थी लेकिन उन अपराधियों का कुछ पता नहीं चल सका। बताया कि उक्त घटना से मैं और मेरा पूरा परिवार डरा सहमा है किसी भी अनहोनी की आशंका है।

Post a Comment