Top News

भैंसही नदी के तट पर वृहद पौधरोपण अभियान की हुई शुरुआत

भैंसही नदी के तट पर वृहद पौधरोपण अभियान की हुई शुरुआत

◆भाजपा नेताओं सहित जिले के आला अधिकारियों ने लगाये पौधे

◆ग्रामीणों को बांटे गए सैकड़ों पौधे

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के भतड़ी गांव स्थित भैंसही नदी के तट पर बुधवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र की अध्यक्षता में वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त मंत्री वैद्यनाथ रावत व विशिष्ट अतिथि आयोग के सदस्य सदस्य विनय कुमार ने 'एक पौधा मां के नाम' अभियान अंतर्गत पौधरोपण किया। इसके साथ ही अनेक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों द्वारा भैंसही तट पर तीन हजार पौधे रोपित किये गये।

वैद्यनाथ रावत ने कहा कि आज ही पूर्वांचल एक्सप्रेससवे के किनारे स्थित आजमगढ़ जिले के केरमा गांव से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत की है। इसी के साथ पूरे प्रदेश के हर जिले में आज लाखों पौधे लगाये गये हैं। उन्होंने उपस्थित लोंगो से अपील किया कि प्रकृति की रक्षा व पर्यावरण संतुलन हेतु सभी को पौधरोपण करना चाहिए। इसे एक महाभियान के रुप में आप सभी धरती माता को हरा-भरा बनाने का प्रयास करें, ताकि हमारे देश की अगली पीढ़ियों का भविष्य उज़्ज़वल हो।

इस अवसर पर भैंसही तट पर स्थित रामजानकी मंदिर के महंत रामकमल दास व प्रबंधक विजयबहादुर सिंह ने परिसर के सुंदरीकरण का आग्रह किया। इस मौके पर भाजपा नेता मुन्ना खरवार, सीडीओ प्रशांत नागर, एसपी इलामारन जी, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक, बीडीओ कलाधर पांडेय, एपीओ सत्यप्रकाश पांडेय, एडीओ पंचायत आदित्य सिंह, ग्राम प्रधान राजकुमार चौहान सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post