Top News

भतड़ी में 03 व चकजाफ़री में 01 हजार लगाये गये पौधे

भतड़ी में 03 व चकजाफ़री में 01 हजार लगाये गये पौधे

करहां (मऊ) : एक पौधा मां के नाम नामक वृहद पौधरोपण अभियान अंतर्गत बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के भतड़ी चक भतड़ी स्थित भैंसही नदी के दोनों तरफ तीन हजार पौधे लगाए गए एवं दो हजार पौधों का ग्रामीणों में वितरण किया गया। साथ ही चकजाफ़री गांव में एक हजार पौधे रोपित किये गये।

बता दें कि पिछले महीनों भैंसही नदी का मनरेगा के माध्यम से खुदाई कर जीर्णोद्धार किया गया। बुधवार को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के अध्यक्ष वैद्यनाथ रावत व सदस्य विनय कुमार के नेतृत्व में रामजानकी मंदिर के सामने स्थित भैंसही नदी के दोनों तरफ तीन हजार पौधे लगाये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम मऊ प्रवीण कुमार मिश्र ने की। इस दौरान भाजपा नेता मुन्ना खरवार, सीडीओ प्रशांत नागर, एसपी इलामारन, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक, बीडीओ कलाधर पांडेय, एडीओ पंचायत आदित्य सिंह, एपीओ सत्यप्रकाश पांडेय, मौनी बाबा कुटी के महंत कमलदास, प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजयबहादुर सिंह, ग्रामप्रधान राजकुमार चौहान समेत सैकड़ो स्त्री-पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे।

चकजाफ़री में ग्रामप्रधान धीरेंद्र प्रताप खरवार के नेतृत्व में गांव की सार्वजनिक भूमि पर एक हजार पौधे लगाए गए। इस दौरान सभी पौधों को पानी देकर बाड़ से सुरक्षित बनाया गया। इस दौरान धीरेंद्र प्रताप ने सभी ग्रामीणों से बरसात के मौसम में अधिकाधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post