भदीड़ निवासी स्वदेश के तकनीकी संवर्ग का प्रदेश अध्यक्ष बनने से खुशी
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के भदीड़ गांव के निवासी व ग्रेटर नोएडा स्थित प्रसिद्ध मैनेजमेंट संस्थान जीआईएमएस के सीईओ एवं गुरु एजुकेशनल स्किल फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर स्वदेश कुमार सिंह को बुधवार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के तकनीकी संवर्ग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा प्रोफेसर सुनील मिश्रा को महामंत्री सहित कुल 52 पडाढ़करियों की कार्यकारिणी घोषित की गई है। इस शुभ सूचना से भदीड़ गांव सहित पूरे ब्लॉक व जिले में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पुनः निर्वाचित होने पर स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठता और समर्पण पर विश्वास जताने के लिए मैं अपने संगठन के शीर्ष नेतृत्व महेन्द्र कपूर राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, महेन्द्र कुमार प्रदेश प्रभारी व संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश-उत्तरांचल-बिहार-झारखंड, माननीय भगवती सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष व हमारे मार्गदर्शक संतोष कुमार सिंह का दिल की गहराइयों से धन्यवाद देता। साथ ही विश्वास दिलाता हूं कि मैं संपूर्ण निष्ठा व पूर्ण समर्पण के साथ काम करुंगा।
स्वदेश को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उनके पैतृक गांव में मिठाई बांटी गई और खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान विविध तरीके से बधाई देने वालों में लव चतुर्वेदी, राघवेंद्र सिसोदिया, देवकांत पांडेय, अभिषेक यादव, सुखदेव राजभर, अनिल सिंह, मदन कुमार, बब्बन यादव, जमालुद्दीन अहमद, अभिषेक सिंह आदि रहे।


Post a Comment