शमशाबाद में जलाभिषेक सहित हुई रामकथा
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के शमशाबाद गांव स्थित स्वयंभू शिव मंदिर में नित्य जलाभिषेक व पूजन-अर्चन सहित रामकथा चल रही है। बुधवार को प्रयागराज के वेंदान्त देशिक सेवा संस्थान से पधारे संत जगदीशाचार्य जी महाराज महाराज व आचार्य करुणाशंकर ने गांव वालों के साथ महादेव का जलाभिषेक कर कथा सुनाई।
जगदीशाचार्य जी महाराज ने उपस्थित लोंगों को संत्संग की महिमा सुनाई। कहा कि परम पावन सावन माह में जहां भगवान की कथा होती है वहां भगवान स्वयं कथा श्रवण करते हैं। रामकथा के हनुमान जी साक्षात सुधि श्रोता होते हैं। बताया कि जब भगवान की अहेतुक कृपा होती है तब कथा श्रवण का सौभाग्य मिलता है। कथा सुनने वाले भक्तों को लोक परलोक दोनों में सुख मिलता है और उन्हें इस भौतिक जगत से छूटकारा मिल जाता है। अर्थात वे भक्त बार-बार जन्म लेने व मरने के बंधन से मुक्त हो जाते हैं।
इस मौके पर दयाशंकर सिंह, इंद्रदेव सिंह, शशिकला, हेमा सिंह, रामकृत शर्मा, घुरहू गुप्ता, सत्यम तोमर, सुभाष कान्दू, रामा सिंह, अखिलेश कुमार डब्लू, कृपाशंकर, राहुल सरोज समेत सैकड़ों श्रोतागण मौजूद रहे।


Post a Comment