मर्ज हुए सद्धोपुर प्राथमिक विद्यालय के पुनः बहाल होने पर मनाई खुशी
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय सद्धोपुर पिछले दिनों देवसीपुर प्राथमिक विद्यालय में मर्ज हो गया था। ग्राम प्रधान देवंती देवी के प्रयासों व जांचोपरांत नियम व शर्तों के अनुसार विलय नियमानुकूल नहीं होने पर पेयरिंग रद्द कर दी गयी। बुधवार को पुनः स्कूल खुलने पर छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों ने खुशी मनाईं साथ ही ग्राम प्रधान को संम्मानित करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय व खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
साफ-सफाई और स्कूल परिसर को सजाकर अध्यापकों ने बच्चों का स्वागत किया। पंडित घरभरन पांडेय ने सठियांव चीनी मिल के डायरेक्टर सर्वजीत सिंह, भाजपा जिला प्रतिनिधि स्वर्ण प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापक हरिगोबिन्द सिंह व ग्राम प्रधान देवंती देवी के हाथों माँ वीणावादिनी का पूजन-अर्चन व माल्यार्पण कराकर पठन-पाठना शुरु कराया।





Post a Comment