Top News

सुरहुरपुर के ध्यानप्रकाश होंगे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, क्षेत्र में हर्ष

सुरहुरपुर के ध्यानप्रकाश होंगे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, क्षेत्र में हर्ष


•उत्कृष्ट सामाजिक व नागरिक सेवाओं के लिए मिलेगा सम्मान


•पहले भी कई पुरस्कारों से हो चुके हैं अलंकृत


करहां (मऊ) : नागरिक सुरक्षा व सामाजिक सेवाओं में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव निवासी ध्यानप्रकाश तिवारी को राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा। इस आशय की घोषणा 14 अगस्त को हुई। इस शुभ सूचना पर गांव-क्षेत्र एवं उनके कार्यस्थल गोरखपुर में हर्ष का माहौल है। लोंगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की है।

बता दें कि गोरखपुर स्थित कोर सिविल लाइंस के डिप्टी डिविजनल वार्डेन सुरहुरपुर निवासी ध्यानप्रकाश तिवारी शुरु से ही सामाजिक एवं नागरिक सुरक्षा के कार्यों में रुचि रखते रहे हैं। विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए कोरोना जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने इसे मजबूती से जारी रखा। वे कोरोना काल में आम नागरिक सहित रोगियों यहां तक कि पशु-पक्षियों को भी जरुरी भोजन, दवा और उपचार की व्यवस्था करवाई।

उनकी इन्हीं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है। उन्होंने 1993 में आडिट विभाग के अंतर्गत मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कालेज वर्तमान में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को अपनी सेवा प्रदान की है। सामाजिक सेवा में उनकी सक्रिय भूमिका वर्ष 1998-99 से शुरु हुई जब उन्होंने नागरिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत अग्निशमन दल में स्वयंसेवक के रुप में योगदान दिया। तत्पश्चात निरंतर पदोन्नति के क्रम में वर्ष 2005 में पोस्ट वार्डन, वर्ष 2012 में स्टाफ अफिसर और 2016 से डिप्टी डिविजनल वार्डन सिविल लाइन का दायित्व संभाला।

उनकी उत्कृष्ट सेवा की सराहना करते हुए वर्ष 2018 में उन्हें तत्कालीन नागरिक सुरक्षा मंत्री स्व. चेतन चौहान द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके बाद उन्हें 2024 में डीजीसीडी डिस्क अवार्ड कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। हाल ही में 14 अगस्त 2025 को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हें राष्ट्रपति पदक नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत किए जाने की घोषणा हुई।

बधाई देने वालों में डाक्टर राकेश कुमार तिवारी, अधिवक्ता अशीत कुमार पाठक, भाजपा नेता संजय तिवारी, महाप्रधान रामदरश यादव, पंकज राय, अजय कुमार, शशि प्रकाश, चंदन उपाध्याय, श्यामनारायण गोंड़, निखिल तिवारी आदि प्रमुख रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post