उ.प्र. चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को दिया सात सूत्रीय ज्ञापन
करहां (मऊ) : उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी मऊ से मिला। उक्त लोंगो ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री व पंचायती राज के अपर मुख्य सचिव के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। साथ ही उनसे आग्रह किया कि हमारी मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाकर कर्मचारियों की लंबे समय से की जा रही मांगों को पूरा कराया जाय।
जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि नियमानुसार चतुर्थ श्रेणी नियमावली का पालन नहीं हो रहा है। जिसे लेकर सफाई कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। उक्त प्रस्ताव में संशोधन की आवश्यकता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पंचायती राज निदेशालय द्वारा भेजे गये 06 जून के सफाई कर्मचारियों के प्रस्ताव में संशोधन किया जाय। सफाई कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में 3 पदोन्नति का लाभ दिया जाय। साथ ही प्रदेश में कार्यरत लगभग 95 हजार सफाई कर्मचारी जो साक्षर हैं, उन्हें भी पदोन्नति का अवसर प्रदान किया जाय।
सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में चतुर्थ श्रेणी सेवा नियमावली के नियमों का पालन किया जाय। सेवा नियमावली में योग्य अर्थात इण्टरमीडिएट व स्नात्तक उत्तीर्ण मृतक आश्रित को नौकरी किस पद पर मिलेगा, यह स्पष्ट किया जाय। ब्लाक स्तर पर सफाई पर्वेक्षक की जगह पंचायत पर्वेक्षक का नाम रखा जाय और स्वेच्छा से जाने वाले सफाई कर्मचारियों का अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण किया जाय।
ज्ञापन देने वाले अन्य उपस्थित लोंगो में मनोज कुमार यादव, मनोज सिंह, एशामुद्दीन अहमद, रामविलास यादव, हरेंद्र यादव, विक्रांत राव, दिनेश यादव, पप्पू गुप्ता, तबरेज अहमद आदि रहे।

Post a Comment