Top News

बयालिस बेरुवार बिरादरी की शोकसभा में याद किए गए राजेन्द्र प्रसाद

बयालिस बेरुवार बिरादरी की शोकसभा में याद किए गए राजेन्द्र प्रसाद

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत शमशाबाद गांव के प्रतिष्ठित नागरिक व नलकूप विभाग के सेवानिवृत्त अवर अभियंता राजेन्द्र प्रसाद सिंह की शोकसभा में अनेक युवा, वरिष्ठ व बुजुर्ग लोंगो का जमावड़ा हुआ। मठ गुरादरी धाम पर बुधवार सायंकाल आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बयालिस बेरुआर बिरादरी की इस सभा में राजेंद्र प्रसाद सिंह के भतीजे शशिभूषण प्रताप सिंह ने बिरादरी भोज का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया एवं अधिकाधिक संख्या में रविवार को उनके दरवाजे पर पहुंचने की अपील की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जे.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल दरौरा के प्रबंधक इंद्रदेव सिंह ने अपने हमउम्र साथी के निधन पर शोक जताया। महामंत्री जयप्रकाश सिंह ने उन्हें अपना मार्गदर्शक बताते हुए उनकी पुण्य स्मृतियों को नमन किया। वरिष्ठ सदस्य व सेवानिवृत्त अध्यापक अवधनाथ सिंह ने स्व. राजेन्द्र सिंह के व्यक्तित्व एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि की चर्चा की। किसान नेता नागेन्द्र सिंह ने उन्हें क्षेत्र की आन, बान, शान व स्वाभिमान का प्रतीक बताया। कहा कि वे सरल, सहज, ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठता की प्रतिमूर्ति थे। उनके निधन से करहां परिक्षेत्र ही नहीं अपितु सम्पूर्ण जिले को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

इस शोकसभा की बैठक में बुच्ची सिंह, फखरुद्दीन खां, गनेश सिंह, अजहरुद्दीन खां, सतीश सिंह, फिरोज खां, सूर्यभान सिंह, जकरिया खां, संतोष राय, शब्बीर अहमद, सुरेंद्र सिंह, आमिर खां, विभूति नारायण, जफ़रियार खां, बालेन्द्र सिंह, पप्पू कश्यप, अजय दादा, सत्यनारायण सिंह सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे। संचालन बृजबिहारी सिंह व आभार प्रदर्शन शशिभूषण प्रताप सिंह ने किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post