Top News

नौनिहालों ने ऑपरेशन सिंदूर संबंधी देशभक्ति व निपुण लक्ष्य वाली बंधवाई राखी

नौनिहालों ने ऑपरेशन सिंदूर संबंधी देशभक्ति व निपुण लक्ष्य वाली बाँधी राखी

करहां (मऊ) :;मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मालव, कंपोजिट विद्यालय व एम. शमीम. मेमोरियल पब्लिक स्कूल माहपुर में देशभक्ति के जज्बे वाला रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। जहां मालव व माहपुर में सभी छात्र भाई बहनों ने एक दूसरे को परस्पर प्रेम व स्नेह वाली राखी बांधी। वहीं एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल की बच्चियों ने मानव श्रृंखला व यात्रा निकालकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। मालव के अध्यापकों ने बच्चों को निपुण राखी बांधकर उन्हें निपुण बनाने का संकल्प लिया।

कंपोजिट विद्यालय माहपुर में ऑपरेशन सिंदूर और हर घर तिरंगा, हर घर राखी की मुहिम के अंतर्गत एक दूसरे को राखी बांधी। अध्यापकों ने जहां बच्चों का मुंह मीठा कराया, वहीं भाई छात्रों ने बहन छात्राओं को उपहार प्रदान किया। एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्राओं को भी पुलिस सहायता केंद्र के पुलिसकर्मियों द्वारा राखी बांधने पर उपहार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर धनंजय सिंह, मोहम्मद आरिफ खां, प्रेमशंकर तिवारी, स्वतंत्र कुमार सिंह, दीपक सिंघ, राजीव मौर्य, मनोज गुप्ता, सद्दाम खां, अभिषेक सरोज, दानिश खां, नीलिमा यादव, अनुभव सिंह, गौतम विश्वकर्मा सहित सभी स्टाफ व सैकड़ों विद्यार्थीगण मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post