कबड्डी संघ के सचिव व अध्यक्ष ने स्व. राहुल कबड्डी एकेडमी का किया उद्घाटन
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतगर्त शमशाबाद गांव में कबड्डी संघ मऊ व आजमगढ़ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शुक्रवार को स्वर्गीय राहुल अकादमी नामक एक नए खेल मैदान का उद्घाटन किया। क्षेत्र में कबड्डी को बढ़ावा देने और उत्कृष्ट खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने हेतु अपने प्रिय खिलाड़ी कालिका प्रसाद उर्फ लालू गोंड़ को प्रशिक्षक के रुप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
बतादें कि प्रख्यात प्रशिक्षक व आजमगढ़ कबड्डी संघ के सचिव माया प्रसाद राय, अध्यक्ष डॉक्टर एहसान अहमद तथा मऊ जिला कबड्डी संघ के सचिव व प्रो कबड्डी के रेफरी अवनीश कुमार राय कबड्डी वाले गांव के नाम से विख्यात शमशाबाद पहुंचे। यहां वीर माधव दास प्राथमिक विद्यालय के परिसर में विकसित हो रहे नए खेल मैदान स्वर्गीय राहुल अकादमी का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र के उदीयमान कबड्डी खिलाड़ियों की क्षमता और और क्षेत्र में कबड्डी की सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
अवनीश राय और डॉक्टर एहसान ने बताया कि इस क्षेत्र में कबड्डी के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको अगर सही तरीके से प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया जाए तो वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। पदाधिकारीयों ने क्षेत्र के कुछ खिलाड़ियों की दो टीम बनाकर प्रतियोगिता भी कराया। स्तरीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को परखा और उन्हें हर तरह की सुविधा और प्रशिक्षण देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण खिलाड़ियों की प्रतिभा और हुनर को सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की जरूरत है। इसके लिए मऊ और आजमगढ़ कबड्डी संघ हर संभव प्रयास करेगा। संचालन कुँवर अजीत सिंह ने किया।
इस दौरान कबड्डी प्रशिक्षक कालिका प्रसाद उर्फ लालू गोंड़, महाप्रधान करहां रवि पासी, पूर्व कबड्डी खिलाड़ी सुरेंद्र सरोज, गौरव प्रताप उर्फ राजा यादव, हरिवंश सरोज, अभिषेक तिवारी, अब्दुल कादिर जिलानी, नन्हक यादव, डाक्टर मनीष यादव, मुकेश सरोज, बृजेश यादव, पंकज सरोज, हिमांशु यादव, रोहित सरोज आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।






Post a Comment