हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना व करहां परिक्षेत्र के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, अमृत सरोवरों व विभिन्न प्रतिष्ठानों में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। ध्वजारोहण, झंडा गान सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों से क्षेत्र गुलजार रहा।
शिवकुमारी साहब पीजी कालेज क्यामपुर में प्रवीण कुमार सिंह, बीएसआरके ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट रामनगर ख़ालिसा में वरिष्ठ अधिवक्ता जनार्दन राय, एपीबीपी स्मृति बालिका इंटर कालेज सुरहुरपुर में प्रबंधक अशीत कुमार पाठक, एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल माहपुर में प्रबंधक आरिफ खां, बाबा बहाल दास इंटर कालेज करहां में प्रधानाचार्य इंद्रजीत मौर्य, जे.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल दरौरा में सेवानिवृत्त प्रवक्ता रविंद्र सिंह, आर.ए.एफ. पीजी कालेज शमशाबाद में प्रबंधक रामाश्रय सिंह, हरिपालजी स्मारक पीजी कालेज में संरक्षक विभूति नारायण सिंह व रुपनाथ मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रवि प्रताप सिंह ने झंडारोहण किया।
इसके अलावा यूनियन व यूपी बड़ौदा बैंक करहां में बुजुर्ग कांग्रेसी नेता डॉक्टर शिवनाथ चौरसिया, प्रमोद निदान केंद्र करहां में डाक्टर कुंवर अनुराग सिंह सिंह ने ध्वजारोहण किया।
इस दौरान करहां बाजार से मुहम्मदाबाद गोहना तक जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि करहां रवि पासी, टिंकू खान व सूरज गुप्ता के नेतृत्व में बाइक व कार तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोंगो ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी चाक-चौबंद पाई गई।






Post a Comment