परिषदीय स्कूलों में हुये भव्य व रंगारंग आयोजन
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय स्कूलों पर झण्डारोहण, प्रभात फेरी व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। ग्रामीण क्षेत्र के अमृत सरोवर भी गुलजार रहे जहां ग्रामप्रधानों ने झंडा फहराया।
सुरहुरपुर, नगरीपार, करहां, माहपुर, सुल्तानीपुर, मालव, शमशाबाद, सौसरवां, लग्गूपुर, देवसीपुर, कमालपुर-पहाड़पुर, चकजाफरी, भांटीकला व खुर्द, याकूबपुर, दपेहडी, भतड़ी आदि गांवो के प्राथमिक, कम्पोजिट व पीएमश्री विद्यालयों पर विशेष कार्यक्रम हुये।
कंपोजिट विद्यालय माहपुर, प्राथमिक विद्यालत सौसरवां व प्राथमिक विद्यालय सद्धोपपुर की प्रभात फेरियां व झांकी विशेष रही। माहपुर कम्पोजिट विद्यालय में राजीव मौर्य के कुशल निर्देशन में हुये सांस्कृतिक उत्सव क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बने। राजापुर, कमालपुर-पहाड़पुर, ओटनी, मालव, भांटी, याकूबपुर, दपेहड़ी, देवरिया बुजुर्ग, नगपुर, नेवादा, करहां, जमुई, देवसीपुर आदि गांवो के ग्रामप्रधानों ने अमृत सरोवरों व न्याय पंचायतों पर झण्डारोहण किया।




Post a Comment