Top News

ध्यानप्रकाश तिवारी के राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने की सूचना पर खुशी

ध्यानप्रकाश तिवारी के राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने की सूचना पर खुशी

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के सुरहुरपुर निवासी व गोरखपुर में कार्यरत ध्यानप्रकाश तिवारी को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस आशय की खबर पाकर जहां क्षेत्र व कार्यस्थल पर खुशी का वातावरण है, वहीं बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।

ज्ञातव्य हो की ध्यानप्रकाश तिवारी पुत्र स्वर्गीय बद्रीनाथ तिवारी का जन्म  वर्ष 1960 में सुरहुरपुर में हुआ था। वर्तमान में वह दिव्यनगर खोराबार गोरखपुर में रहकर नागरिक सुरक्षा व सामाजिक सेवा का कार्य करते हैं। श्री तिवारी सन् 1993 में मेरठ जनपद से स्थानांतरित होकर आडिट डिपार्टमेंट के अन्तर्गत मदन मोहन मालवीय इन्जिनियरिंग कालेज के सम्वर्ती सम्परीक्षा आए, जो इस समय मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बन गया है। वर्ष 1998-99 में समाज सेवा के अन्तर्गत नागरिक सुरक्षा प्रखण्ड सिविल लाइन के पोस्ट संख्या- 02 में अग्निशमन दल में स्वयंसेवक के रुप में सेवा करने का उन्हें अवसर मिला।

वर्ष 2004 में सेक्टर वार्डन के पद पर इनको पदोन्नति दे दिया गया और इनके एक वर्ष के किये गये कार्यों के आधार पर इन्हे पदोन्नति कर वर्ष 2005 में पोस्ट संख्या- 02 का पोस्ट वार्डन बना दिया गया। जिसे श्री तिवारी ने बखूबी निभाया और पोस्ट संख्या- 02 में 22 परिवार पंजिका भरवाकर, भर्ती, प्रशिक्षण, पौधरोपण, विभिन्न त्योहारों में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग आदि करते हुए पोस्ट को नंबर वन बना दिया। इनके अच्छे कार्यों को देखते हुए वर्ष 2012 में इनको पदोन्नति कर स्टाफ आफिसर बना दिया गया तथा वर्ष 2016 में डिप्टी डिविजनल वार्डन सिविल लाइन का दायित्व सौंपा गया जिसका बखूबी निर्वहन कर रहे है।

ध्यानप्रकाश तिवारी वर्ष 2020 में अपने आडिट विभाग से सेवानिवृत्ति के उपरान्त पूर्ण रूप से सिविल डिफेंस में अपनी सेवाएं देने लगे। कोरोना काल में श्री तिवारी ने कोरोना पाज़िटिव मरीजों को दवा वितरित कराना, लगातार तीन माह तक प्रतिदिन 500 पैकेट भोजन वितरित कराना, बिस्कुट पानी वितरित कराना तथा 17 वर्षों से दिसम्बर माह में प्रति वर्ष अध्यक्ष के रूप में श्री राम कथा का संचालन किया जाना तथा श्री रामकथा के दौरान 09 निर्धन माता पिता के कन्याओं का विवाह कराना आदि कार्य शामिल है।

श्री तिवारी को वर्ष 2018 का प्रशस्ति पत्र माननीय नागरिक सुरक्षा मंत्री स्वर्गीय चेतन चौहान उत्तर प्रदेश शासन के कर कमलों से दिनांक 05 नवम्बर 2019 को सम्मान स्वरूप प्रदान किया गया। श्री तिवारी के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए दिनांक 05 दिसम्बर 2024 को महानिदेशक डीजीसीडी या डिस्क अवार्ड कांस्य पदक देने की घोषणा की गयी एवं प्रदान किया गया। उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा 14 अगस्त 2025 को उन्हें राष्ट्रपति पदक नागरिक सुरक्षा व सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत करने की घोषणा किया गया। श्री तिवारी ने गृह जनपद मऊ, कार्यस्थल गोरखपुर जनपद ही नही अपितु पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

क्षेत्रवासी संजय तिवारी, डॉक्टर राकेश तिवारी, अशीत पाठक, शैलेश तिवारी, चंदन उपाध्याय, अजय कुमार, शशिप्रकाश, किशुन, जयप्रकाश, निखिल, सचिन, विनीत, प्रवीण, पंकज राय, श्यामनारायन, प्रेम श्रीवास्तव, डॉक्टर घनश्याम आदि लोंगो ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post