Top News

बेसिक के बच्चों ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर किया विविध कार्यक्रम

बेसिक के बच्चों ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर किया विविध कार्यक्रम

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय मालव में बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के क्रम में शनिवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जहां बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सौरमंडल तथा उसके ग्रहों को दिखाया गया, वहीं प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सिंह ने इसके संबंध में बच्चों को विभिन्न जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की ऐतिहासिक घटना को दिखाया गया एवं उसके उद्देश्यों एवं संबंधित कार्यों की जानकारी दी गई। बच्चों ने चंद्रयान-3 से संबंधित पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा प्रायोगिक एवं व्यवहारिक रुप से सौरमंडल एवं उसके ग्रहों के बारे में प्रतिकृति के माध्यम से एक सूक्ष्म प्रदर्शन किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक फहद अहमद ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह, सहायक अध्यापक राम केर राम, उमेश भारती, रामकिशोर राम, स्वतंत्र कुमार सिंह, मनोज कुशवाहा, विजेंद्र प्रसाद, छठ्ठू प्रसाद गुप्ता, फहद अहमद, शूलमती चौहान, आरती सिंह सहित समस्त रसोईये व सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post