ब्रह्मकुमारीज संस्थान के तत्वाधान में विश्व बंधुत्व दिवस पर 24 लोंगो ने किया रक्तदान
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान के तत्वाधान में शुक्रवार विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर कस्बे के केशरीराज हास्पिटल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ उपजिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी, विमला दीदी, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड, गोमा दीदी व डाक्टर सुमंत कुमार गुप्ता ने फीता काटकर व दीप जलाकर किया। इस शिविर में शाम तक 24 लोंगो ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया।
बता दें कि राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्यतिथि की स्मृति में रक्तदान महादान शिविर लगाया गया था। इसमें विभिन्न वर्गों के लोंगो ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अरविंद गुप्ता व डॉक्टर सुमंत कुमार गुप्ता ने कहा कि ब्रह्मकुमारीज संस्थान व इससे जुड़ी बहने हमेशा जनसेवा का कार्य करती हैं। इनसे प्रेरित होकर आजका आयोजन किया गया।
इसमें जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक से विशेषज्ञ लोंगो ने सहयोग किया और दो दर्जन लोंगो ने रक्तदान कर अपनी आहुति निवेदित की। इस दौरान सत्यपाल सिंह, डाक्टर हेमंत सिंह, कनक मिश्रा, एकता सिंह, राकेश शर्मा, पूजा, साहब यादव, आरती, अनमोल सिंह, पायल राय, भीम कुमार, वसीम खां सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।




Post a Comment