5 प्रतिचयनित बच्चों में 4 पाए गए निपुण, किया गया पुरस्कृत
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय मालव में मंगलवार को जनपद के एसआरसी संजय कुमार तिवारी ने पर्यवेक्षण किया। इस दौरान पूरे विद्यालय में 87 प्रतिशत और कक्षा-1 में 94 प्रतिशत बच्चे उपस्थित पाए गए। निपुण लक्ष्य ऐप प्लस पर कक्षा-1 में बिना किसी योजना के 5 प्रतिचनित बच्चों का आंकलन किया गया, जिसमें 4 बच्चे निपुण पाए गए। इन बच्चों को पाठ्य सामग्रियां प्रदान कर पुरस्कृत किया गया एवं कक्षाध्यापक का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालत मालव के शैक्षिक भ्रमण एवं सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के दौरान विद्यालय की कुल उपस्थिति 269 के सापेक्ष 235 अर्थात 87 प्रतिशत से अधिक पाई गई। खास बात यह रही कि कक्षा-1 की उपस्थिति 53 बच्चों के सापेक्ष 50 अर्थात लगभग 94 प्रतिशत से अधिक रही। बताया कि कक्षा-1 के 5 बच्चों का निपुण लक्ष्य ऐप प्लस पर यादृच्छिक आंकलन किया गया तो इसके परिणाम स्वरुप सृष्टि, दीक्षा, अनीषा व श्लोक सिंह नामक 4 बच्चे निपुण पाए गए। इस प्रकार इनकी कक्षागत सक्षमता 80 प्रतिशत हुई।
इस दौरान संजय कुमार तिवारी ने कहा कि शैक्षिक सत्र के अभी मध्य में ही इस तरह की प्रगति निश्चित ही उल्लेखनीय है। इसके लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सिंह व कक्षाध्यापक फहद अहमद बधाई के पात्र हैं। उन्होंने निपुण पाए गए चारों बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए पाठ्य सामग्री वितरित कर पुरस्कृत किया एवं कक्षाध्यापक फहद अहमद को सम्मानित कर सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मनोज कुमार कुशवाहा, विजेंद्र प्रसाद, सुलमती चौहान, स्वतंत्र कुमार सिंह आदि शिक्षक सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।


Post a Comment