तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को संघ के अध्यक्ष फिरोज अहमद सिद्दीकी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील परिसर में लगातार वादकारियों एवं अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई जाती रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। कहा गया कि तहसील परिसर की जर्जर व्यवस्था और सुविधाओं के अभाव के कारण अधिवक्ताओं व आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।
इसके अलावा अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील स्तर पर न्यायिक कार्यवाही को लेकर आवश्यक संसाधनों की कमी बनी हुई है, जिस पर तत्काल ध्यान दिया जाना चाहिए। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो अधिवक्ता आंदोलन का रुख अपनाने को बाध्य होंगे। अधिवक्ताओं ने बैठक के बाद तहसीलदार कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। कहा कि जब तक तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं होगा तब तक तहसील के सभी अदालतों का कार्य बहिष्कार रहेगा। इस अवसर पर मंत्री उमाशंकर यादव, अली अकरम, खालिद, जमाल खान, सैयद अली, इमदाद जैदी, महेंद्र राय, महेश यादव, संतोष श्रीवास्तव, आफताब अहमद, संजय शर्मा, मुनव्वर अहमद आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment