Top News

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर मनाया गया डाक्टर राधाकृष्णन का जन्मदिवस

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर मनाया गया डाक्टर राधाकृष्णन का जन्मदिवस



करहां (मऊ) : मिलादुन्नबी अर्थात बारावफात को लेकर जिले भर के स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश घोषित किये जाने के चलते शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को करहां परिक्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं व परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक दिवस संबंधी कार्यक्रम का आयोजित किये गए। जहां एम. शमीम पब्लिक स्कूल माहपुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय शमशाबाद में इस अवसर पर डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए केक काटकर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। वही कंपोजिट विद्यालय माहपुर में अनेक बच्चे शिक्षक की भूमिका में नजर आए। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मौर्य ने राधाकृष्णन जी के शिक्षा में योगदान का महत्व बताया। अंत में सबने समवेत स्वर में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

इसके अलावा जेके मेमोरियल पब्लिक स्कूल दरौरा, बीएसआरके ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन ख़ालिसा रामनगर, शिवकुमारी साहब पीजी कॉलेज क्यामपुर, एपीबीपी स्मृति बालिका इंटर कॉलेज सुरहुरपुर, कंपोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर, प्राथमिक विद्यालय नगरीपार, बाबा बहाल दास इंटर कॉलेज करहां, प्राथमिक विद्यालय मालव व सौसरवां, हरिपालजी स्मारक पीजी कॉलेज दरौरा व आरएएफ पीजी कॉलेज शमशाबाद में भी शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर अध्यापकगण नरेश यादव, अविनाश ठाकुर, दीपक सिंह, प्रेमशंकर तिवारी, शशिकला, सद्दाम खां, अभिषेक सरोज, राजीव मौर्य, नीलिमा यादव, अनुभव सिंह, दानिश खां, हेमंत पांडेय, नीलिमा यादव, अरविंद शर्मा, प्रवीण राय, प्रवीण कुमार सिंह, रजनीश राय, रेनू पाठक, चंदन उपाध्याय, शशिभूषण राय, स्वंतत्र कुमार श्रीवास्तव, प्रतिमा राय, इंद्रजीत यादव, धनंजय कुमार सिंह, ज्योतिंद्र पति पांडेय, इंद्रदेव सिंह, संजय तिवारी, रामाश्रय सिंह, शाहिद जमाल सहित सैकड़ों विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post