कोर्ट के आदेश पति ने पत्नी सहित छह पर दर्ज किया केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली अंतर्गत जैगवा गांव निवासी एक पीड़ित पति ने कोर्ट के आदेश पर अपनी पत्नी पर अपने माता-पिता को जहर देकर मारने, उसके साथ धोखा करने व घर के गहने और नगदी लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।
दर्ज केस के अनुसार पीड़ित पति मनोज पुत्र कैलाश ने बताया कि वह पहले पुलिस को शिकायती पत्र दिया था लेकिन जब कार्रवाई नहीं हुई तब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर उसने पत्नी सहित छह के खिलाफ बेवफाई करने व आभूषण लेकर फरार होने से संबधित आरोप लगाते हुए कराया। उसका आरोप है कि उसकी शादी 2015 में गाजीपुर जनपद के सैदपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी नम्रता गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में उसकी पत्नी का एक अन्य युवक से अवैध संबंध हो गया। साल 2019 में जब वह विदेश में था तो उसकी पत्नी नम्रता ने उसके माता-पिता को जहर देकर मारने का प्रयास किया। जानकारी होने पर वह घर का आभूषण और नगदी लेकर अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह जब विदेश से वापस आया तो लोक-लाज और सामाजिक मान मर्यादा को देखते हुए पत्नी को एक बार फिर अपने घर ले आया।
उसने आरोप लगाया कि आरोपित पत्नी एक बार फिर 2023 में अपने तथाकथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसकी जानकारी के लिए जब वह अपने ससुराल में फोन किया तो उसके ससुर नंदलाल और साले ने उसे गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी दिया। न्यायालय के आदेश पर सोमवार को पत्नी नम्रता, ससुर नंदलाल, साले करण मद्धेशिया के अलावा इसी थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव निवासी मनोज और रामू तथा मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जैगवा गांव की रहने वाली संध्या गुप्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Post a Comment