Top News

तंबाकू नियंत्रण संगीत, भाषण व निबंध प्रतियोगिता में माधुरी व विनीत बने विजेता

तंबाकू नियंत्रण संगीत, भाषण व निबंध प्रतियोगिता में माधुरी व विनीत बने विजेता

करहां (मऊ) : राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत ब्लाक स्वास्थ्य समिति के तत्वाधान गुरुवार को सुरहुरपुर स्थित राजकुमारी विद्यावती शिक्षण संस्थान व एपीबीपी स्मृति बालिका इंटर कालेज में गीत-संगीत, भाषण व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें माधुरी यादव व विनीत यादव प्रथम विजेता बने। इन्हें अन्य विजेताओं के साथ ट्राफी व प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। 

राजकुमारी विद्यावती शिक्षण संस्थान सुरहुरपर के विद्यार्थियों के बीच आयोजित गीत-संगीत, व भाषण प्रतियोगिता में माधुरी राजभर को प्रथम, अनूप चौहान को द्वितीय व कृष प्रताप प्रताप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं एपीबीपी स्मृति बालिका इंटर कालेज सुरहुरपुर के विद्यार्थियों के बीच आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विनीत यादव प्रथम, अनुष्का शर्मा द्वितीय व आराधना प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य शामिल प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस दौरान दंत चिकित्साधिकारी डाक्टर शैलेष केशरवानी, आयुष चिकित्साधिकारी डाक्टर नीतू शर्मा, नेत्र परीक्षण अधिकारी राघवेंद्र कुमार, स्टाफ नर्स सरोज यादव, प्रबंधक अशीत कुमार पाठक व संरक्षक चंदन उपाध्याय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर रेनूलता, धर्मदेव यादव, विशाल गुप्ता, सरिता प्रजापति, रामसमुझ यादव, साक्षी पाठक, अभिषेक यादव आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post