Top News

पंचायत निर्वाचन कार्यक्रम में सभी अधिकारी जिम्मेदारी से करें कार्य : एसडीएम

पंचायत निर्वाचन कार्यक्रम में सभी अधिकारी जिम्मेदारी से करें कार्य : एसडीएम

घोसी (मऊ) : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नियमावली के अंतर्गत चल रहे वृहद कार्यक्रम को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के लिए एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों व सुपरवाइजर्स की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्य करते हुए सभी गतिविधियाँ समय से पूरी की जाएं।

एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बीएलओ (BLO) को नियमित रूप से आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहें और उन्हें प्रेरित करें कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार कार्य को पूर्ण करें। उन्होंने यह भी कहा कि ईबीएलओ ऐप का अधिकाधिक प्रयोग करें, ताकि कार्य में पारदर्शिता और गति बनी रहे।

एसडीएम ने कहा कि जो डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची प्राप्त हुई है, उस पर सभी सुपरवाइजर और बीएलओ गांव में जाकर सर्वे करें और तत्पश्चात उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि 15 जनवरी 2026 तक सभी कार्य हर हाल में पूर्ण हो जाएं।

उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र युवाओं से मतदाता पंजीकरण फॉर्म भरवाकर, या ऑनलाइन आवेदन कराकर, उसका सत्यापन कर बीएलओ द्वारा कार्यालय में समय पर जमा कराया जाए।

इस अवसर पर बीडीओ घोसी शैलेंद्र प्रकाश, बड़राव के अरुण कुमार वर्मा, दोहरीघाट के विकास शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, आरआरके सुधाकर, स्टेनो विपिन कुमार, वीआरसी मुलायम यादव, तथा सुपरवाइजर श्रीराम चौहान, अमीरुद्दीन अंसारी, रामएकबाल सिंह, रामानंद यादव, पुष्कर राय, मिलन चौरसिया सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post