घोसी से वलीदपुर लाते समय 40 किलो गोमांश के साथ दबोचा गया आरोपी
करहां/वलीदपुर (मऊ) : स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी सरफराज खान ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 40 किलो गोमांस के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कोर्ट भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार भीरा निवासी नसीम अख्तर बाइक से घोसी से वलीदपुर बिक्री के लिए गोमांस लेकर आ रहा था। रोकने पर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में बैग से मांस बरामद हुआ जिसकी पुष्टि के लिए पशु चिकित्साधिकारी को बुलाया गया। मांस का सैंपल जांच हेतु मथुरा भेजा गया है। बताया गया कि आरोपी के खिलाफ गोमांस अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय हेतु चालान कर दिया गया है।

Post a Comment